अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन धर्म समाज महाविद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सक्सेना ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला हॉकी संघ के सचिव हर्ष कुमार ने बताया कि मुकाबले रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबलों में स्टेडियम A ने केएलजे इंटर कॉलेज को, स्टेडियम B ने AGHA को, एमपी क्लब ने सेंट फिडेलिस स्कूल को पराजित किया। वहीं डीएस कॉलेज सीनियर ने स्टेडियम B को हराया, जबकि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने स्टेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.