रामपुर, नवम्बर 23 -- महात्मा गांधी फिजिकल कालेज स्टेडियम मैदान पर रविवार को सेकेंड हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अथिति नगर पालिकाध्यक्ष सना खानम एंव समाजसेवी मामून शाह खा ने दोनों टीमो से परिचय कर हॉकी से बाल थ्रो कर टूर्नाममेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए। टूर्नामेंट का पहला मैच बरेली एकेडमी और शाहजहापुर स्पोर्टस स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। मैच के20वे मिनट में शाहजहापुर के रेहान ने 25वे मिनट मे अनुज ने 54वे मिनट आंशिक, 58 मिनट मे आंशिक एक ओर गोल कर अपनी टीम को 4-0 से जीत दिलाई। टूर्नामेंट का दुसरा मैच प्रयागराज व बुलंदशहर की टीम के बीच खेला गया। मैच के 37वे मिनट मे बुलंदशहर के साहिल ने गोल कर 1-0 से अपनी टीम को जीत दर्ज कराई। के टूर्नामेंट के दोनो मैचों की अंपायरिंग जावेद, मन...