हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई। श्रीश चंद मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें लखनऊ और बाबू श्रीश चंद हॉकी एकेडमी की टीमों का दबदबा देखने को मिला। पहले मुकाबले में केडी सिंह बाबू हॉकी सोसाइटी लखनऊ ने पुरनपुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में बाबू श्रीश चंद हॉकी एकेडमी जूनियर ने गाजीपुर को 3-1 से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं अंतिम मुकाबले में बाबू श्रीश चंद हॉकी एकेडमी सीनियर ने बिश्वां की टीम को 4-1 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। हॉकी इंडिया से आए रेफरी जावेद अल्ताफ, अमित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, रितेश और लाल खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुकाबलों के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, व्यापारी नेता राकेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.