अल्मोड़ा, जनवरी 4 -- अल्मोड़ा। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में 12 से 14 जनवरी तक अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होनी है। इसमें अल्मोड़ा की हॉकी टीम को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए जिले की हॉकी टीम का चयन नौ जनवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दस बजे से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...