रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर। 30 जनवरी से 2 फरवरी तक अंडर-18 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि ऊधम सिंह नगर टीम के लिए चयन ट्रायल 28 जनवरी बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी उत्तराखंड का स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो और आधार कार्ड की कॉपी साथ में लाकर प्रतिभाग कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...