गुमला, अगस्त 28 -- गुमला प्रतिनिधि। सितंबर में हॉकी गुमला द्वारा हॉकी गुमला लीग-2025 (सीनियर पुरुष व महिला) का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी गुमला के कैप्टन लोहरा उरांव ने बताया इसी प्रतियोगिता से गुमला जिला टीम का गठन किया जाएगा। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो गुमला जिले में रहते हों,हॉकी सेंटरों से जुड़े हों, जिले के स्कूल-कॉलेज में अध्ययनरत हों यहां नौकरी करते हों या जिले में स्थायी रूप से निवासरत हों। प्रतियोगिता में शामिल टीमों को क्वालीफाइंग आधार पर अगले वर्ष ए डिवीजन और बी डिवीजन में रखा जाएगा। इच्छुक टीमें सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के माध्यम से भी निबंधन करा सकती हैं। निबंधन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। टीम निबंधन के हॉकी गुमला के सचिव नॉर्बर्ट कुजुर (मो. 620...