पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही हॉकी की पाठशाला के दूसरे दिन खिलाड़ियों को खेल के बारे में बारीकियों को बताया गया। मैच भी खेले गए। जिला हॉकी संघ की ओर से आठ दिवसीय शीतकालीन हॉकी की पाठशाला शिविर में कई जगहों के बच्चे भाग ले रहे है। शिविर में हॉकी संघ के सचिव जय प्रकाश ने खिलाड़ियों को खेलकूद के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने हॉकी खेल को टीम भावना से खेलने पर प्रकाश डाला। पूरी किट में ही खेले, तभी खेल की भावना पैदा होगी। बच्चों के बीच मैत्रीय मैच कराया गया। शिविर में कई ट्रिक सिखाये गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...