आगरा, अगस्त 31 -- दादा ध्यानचंद के जन्मदिन पर रविवार को तीन हॉकी मैच हुए। मुख्य अतिथि एडीएम अजय नारायण सिंह व पैरालंपिक खिलाड़ी यश कुमार रहे। पहले मैच में वेटरन हॉकी ने वर्कशॉप आगरा को 6- 4 से, दूसरे मैच में वेटरंस ने स्टेडियम इलेवन को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में महिला वर्ग की टीम 1-0 से विजेता बनी। आयोजन आगरा हॉकी संघ द्वारा किया गया था। वरिष्ठ कोच अमिताभ गौतम, संघ के सचिव संजय गौतम व वरिष्ठ खिलाड़ी शाहिद अंसारी ने बच्चों को प्रेरित किया और खेल के टिप्स दिए। आरएसओ संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.