रांची, जून 1 -- खूंटी, संवाददाता। दर्जनों हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनानेवाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को रांची के पारस हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही हॉकी खिलाड़ियों और खूंटी जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों के बीच शोक व्याप्त है। प्रतिमा बरवा पिछले दो वर्षों से खूंटी के आवासीय हॉकी सेंटर में कोच की भूमिका निभा रही थी। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जाने के क्रम में खूंटी शहर के एसएस हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों के दर्शनार्थ कुछ देर के लिए लाया गया, जहां खूंटी हॉकी के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव दशरथ महतो, वरीय उपाध्यक्ष अर्पणा हंस, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी सहित हॉकी संघ के कई पदाधिकारियों, प्रशिक्षक एवं हॉकी खिलाड़ियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.