जमशेदपुर, जून 1 -- अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी नंदजी प्रसाद ने वरिष्ठ महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड महिला हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया। उन्होंने कहा कि कोच बरवा की कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।प्रतिमा ने झारखंड में महिला हॉकी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रहीं, जिससे झारखंड गौरवान्वित हुआ। नंदजी प्रसाद ने कहा कि कोच प्रतिमा बरवा ने संघर्ष और समर्पण से झारखंड हॉकी को नई दिशा दी। उनके इस योगदान को राज्य कभी भुला नहीं पाएगा। कई महिला खिलाड़ियों ने उन्हें बड़ी दीदी और मां का दर्जा दिया, जो उनके मानवीय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व का प्रमाण है। उन्होंने झारखंड हॉकी संघ और झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.