अमरोहा, नवम्बर 8 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय हॉकी की 100 वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारियों के बीच शुक्रवार को मालीखेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री मैच का आयोजन किया गया। सुबह नौ से दोपहर 12 तक खेले गए मैच में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को रोमांचित किया। वक्ताओं ने बताया कि एक सदी पहले सात नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी एफआईएच से संबद्ध हुई थी। आने वाले दशकों में तिरंगा विश्व मंच पर छा गया। भारत ने हॉकी इतिहास में सबसे अधिक आठ ओलंपिक स्वर्ण, एक रजत व चार कांस्य पदक जीतकर दुनिया में लोहा मनवाया। 1928 से 1959 का स्वर्ण युग भारत की खेल पहचान बना। 1980 और 90 के दशक ने उसकी विरासत की परीक्षा ली। कहा कि हॉकी आज भी भारत की खेल आत्मा में गहराई से रची बसी है। एसडीएम बृजपाल सिंह ने कहा यह शताब्दी भारतीय हॉकी की आत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.