गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। हॉकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम में जिले के दो खिलाड़ी अयान खान और सैफी का चयन हुआ है। दोनों ने मंडल स्तरीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया,जिसके बाद उनका चयन हुआ है। हॉकी कोच नदीम अहमद ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल महामाया स्टेडियम में छह दिसंबर को हुआ था। इसमें दोनों का चयन मंडल ट्रायल के लिए हुआ। इसके बाद मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ को आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में दोनों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम में हुआ है। प्रतियोगिता रामपुर में 19 से 24 दिसंबर तक खेली जाएगी। दोनों के चयन पर जिला हॉकी संघ के सचिव राकेश शर्मा ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...