हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खेल मंत्री ने खेली हॉकी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाएं। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या गौलापार स्टेडियम पहुंची और हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज ही के दिन 1925 में भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार 1928 के ओलंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में परचम फहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी का यह पुराना गौरव वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो फिर से ऐसी सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.