गुड़गांव, सितम्बर 7 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम गांव के युवा हॉकी खिलाड़ी गोविंद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी इंडिया ने नीदरलैंड जाने वाली भारतीय जूनियर लड़कों की हॉकी टीम में शामिल किया है। यह टीम अगले महीने नीदरलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां वह विभिन्न टीमों के साथ 20 दिनों तक मुकाबले खेलेगी। गोविंद ने बताया कि हॉकी इंडिया हर साल जूनियर टीम को एक्सपोजर टूरपर भेजती है, और इस बार उन्हें यह मौका मिला है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को यूरोपीय देशों की हॉकी खेलने की तकनीक से अवगत कराना है। नीदरलैंड की राष्ट्रीय सीनियर हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थानों पर रहती है, और उनके खिलाड़ी अपनी तेज और आक्रामक खेल शैली के लिए जाने जाते हैं। हॉकी जगत में नीदरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया को उनकी तेज स्पीड हॉकी के लिए जाना जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.