प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में चल रही ओपन आमंत्रण सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विवेक अकादमी वाराणसी और झांसी छात्रावास की टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। विवेक अकादमी ने रामपुर छात्रावास और झांसी छात्रावास ने मेजबान प्रतापगढ़ को हराया। फाइनल सोमवार को होगा। पहला सेमी फाइनल रामपुर छात्रावास और ओलंपियन विवेक अकादमी वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी की ओर से कुणाल राजभर ने तीन और गौरव यादव ने 1 गोल किया। रामपुर छात्रावास को प्रियांशु सिंह के एक गोल से ही संतोष करना पड़ा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला झांसी छात्रावास और मेजबान प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। झांसी के प्रहलाद पांडेय राघवेंद्र ने 1-1 और अमित ने 2 ने दो गोल किया। प्रतापगढ़ के आरिफ एकमात्र गोल कर सके। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.