मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। जिले के आदर्श इंटर कॉलेज की कक्षा 8वीं की छात्रा खुशी पाल का चयन हॉकी की यूपी टीम में हुआ है। खुशी ने यह सफलता अपने हॉकी स्टीक की जादू के बल पर पाकर सभी को चौंका दिया है। विंध्याचल की ओर से खुशी प्रदेश के मेरठ में खेल मंत्रालय उप्र एवं हॉकी संघ के समन्वय से 12 जनवरी तक आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अपने विद्यालय की छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील गुप्ता और प्रधानाचार्य शशिशेखर भट्ट,गेम टीचर राहुल सिंह,हरिशंकर, अरुण कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी पाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.