रामपुर, मार्च 27 -- ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनारस को हराया। इससे पहले सेमीफाइनल के हुए मुकाबलों में गोरखपुर ने हरदोई को तो बनारस ने बिजनौर को हराया। नबाव जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को पहला सेमीफाइनल वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर और हरदोई की टीम के बीच खेला गया। मैच में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल बनारस और बिजनौर के बीच खेला गया। इसमें बनारस ने बिजनौर को 3-1 से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला गोरखपुर और बनारस के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने 4-2 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ख्याली राम लोधी और विशिष्ट अतिथि महा सिंह राजपूत,सोनू लोधी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.