बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर खेल परिसर में रविवार को हॉकी, म्यूजिक और डांस का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार को खेले गये मैच में दर्शकों की रिकॉर्डतोड़ भीड़ जुटी। डीजे पर बजते हिंदी और भोजपुरी गानों पर दर्शक शुरू से अंत तक थिरकते रहे। उद्घोषणा कर रहे डिस्क जॉकी ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डीजे की एक आवाज पर तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठता था। जैसे ही भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिलता, दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता था। रविवार को मैदान पर पहुंचे दर्शकों को भारत और जापान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...