पाकुड़, अक्टूबर 26 -- हिरणपुर। थाना क्षेत्र के जियाजोरी मौजा स्थित पत्थर खदान में रविवार को हेवी ब्लास्टिंग की शिकायत को लेकर खदान संचालक व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार बेलपहाड़ी गांव के ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम को हेवी ब्लास्टिंग के कारण पत्थर का कई टुकड़ा उनके घरों व छतों में जा गिरा। जिससे किसी का टालीनुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया। तो कोई बाल-बाल बच गया। नाराज ग्रामीणों ने क्रशर संचालक के यहां जाकर विरोध दर्ज कराते हुए संचालन बंद करने को कहा तो संचालन बंद कर दिया। इसके बाद सुबह जब पुनः क्रशर व खदान का संचालन किया गया तो ग्रामीण पहुंच कर पुनः विरोध करने पहुंच गए। जिसके बाद क्रशर संचालक व ग्रामीणों के बीच बहसा- बहसी शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संचालक के बॉडीगार्ड ने ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.