संवाददाता, जनवरी 2 -- यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फोन कॉल ने होमगार्ड विभाग में हड़कंप मचा दिया। खुद को आगरा के लोहामंडी सर्किल का सीओ बताकर कॉल करने वाले ने होमगार्ड भर्ती में दो लोगों की भर्ती कराने और मेरिट लिस्ट में बदलाव की मांग की। जांच में कॉल कानपुर शहर से किया जाना सामने आया, जिसके बाद होमगार्ड विभाग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैलो...मैं आगरा के लोहामंडी सर्किल का सीओ बात कर रहा हूं। होमगार्ड भर्ती में संबंध में आपसे बात करनी है। ऐसा है कि मेरे दो लोग हैं, जिन्हें भर्ती कराना है। इसलिए मेरिट लिस्ट में बदलाव करो। इसके लिए वाजिब कीमत भी देने को तैयार हूं।' मंगलवार को लखनऊ में आईजी होमगार्ड के पास यह फोन पहुंचा तो विभाग में हड़कंप मच गया। आईजी होमगार्ड ने जांच के आदेश दिए ...