कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। आईआईटी वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया सॉफ्टवेयर एक्सरे की सटीक रिपोर्ट देगा। त्वरित रिपोर्ट मिलने से मरीजों को सटीक इलाज मिल सकेगा। इससे न केवल चिकित्सकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि इलाज की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। जल्द सॉफ्टवेयर की की जांच के लिए हैलट (पीजीआई) और आईआईटी के बीच एमओयू साइन होगा। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि आईआईटी के वैज्ञानिकों ने एक सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इसमें एआई की मदद से किसी भी एक्सरे की सटीक रिपोर्ट मिलेगी। सॉफ्टवेयर ठीक से काम कर रहा है या नहीं इसकी जांच के लिए आईआईटी के वैज्ञानिकों ने संपर्क किया। उन्हें यहां से एक्सरे सैंपल उपलब्ध कराए जाएंगे। सॉफ्टवेयर में अपलोड कर वह एआई के माध्यम से एक्सरे रिपोर्ट देंगे। इसे जीएसवीएम पीजीआई के चिकित्सक जांचेंगे, जहां कहीं सु...