कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। हैलट पीजीआई सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में बिना ऑपरेशन के इण्डोस्कोपी की मदद से मरीज की आहारनली का बंद रास्ता खोला गया। प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि उन्नाव निवासी 20 वर्षीय महिला ने एक वर्ष पहले गलती से टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। जिससे उसकी आहारनली के साथ पाइलोरश में सिकुड़न की वजह से रुकावट हो गई। जिसके बाद वह सिर्फ तरल पदार्थ ही ले पा रही थी। युवती का वजन सिर्फ 28 किलो रह गया था। मरीज ने विभिन्न अस्पतालों में दिखाया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। जिसके बाद बीते वर्ष जनवरी में मरीज ने पीजीआई में डॉ.विनय कुमार (विभागाध्यक्ष) को दिखाया। डॉ. विनय ने इण्डोस्कोपिक इलाज का निर्णय लिया। डॉ. विनय व डॉ. ध्रुव ठाकुर की टीम ने 14 सेशन में इण्डोस्कोपी की और पाइलोरश का रास्ता खोल दिया। युवती...