कानपुर, जून 24 -- कानपुर। हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वार्ड में लगे एक पंखे में लगी। अस्पतालकर्मियों ने ही फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग के चलते वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को दिक्कत होने लगी, जिन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। हैलट के इमरजेंसी वार्ड में रेड जोन के बेड नंबर 12 के ऊपर लगे पंखे में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। बेड पर मौजूद मरीज यशोदा नगर निवासी माला चीखीं तो स्टाफ मौके पर पहुंचा। माला समेत वार्ड में भर्ती दस मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान वार्ड में धुआं भरने से यहां भर्ती करीब दस मरीज परेशान हुए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया, गर्मी का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.