नई दिल्ली, जुलाई 4 -- इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया है। पिछले मैच में हैरी सिर्फ एक रन से शतक से चूक गए थे लेकिन इस बार उन्होंने दमदार सेंचुरी लगाई है। हैरी ब्रूक ने 102 गेंदों में 100 रन पूरे किए। पहले सेशन में जो रूट और बेन स्टोक्स का विकेट लगातार गेंदों पर गंवाने के बाद हैरी ब्रूक ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। जेमी स्मिथ भी शतक बनाकर खेल रहे हैं। हैरी ब्रूक इसके साथ ही सबसे कम पारियों में नौ शतक बनाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डेनिस कॉम्पटन ने इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में नौ शतक लगाए हैं। उन्होंने सिर्फ 37 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। हर्बर्ट सटक्लिफ ने 43 पारियों में ये मुकाम दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.