कोटद्वार, दिसम्बर 4 -- नगर निगम के अंतर्गत गाड़ीघाट स्थित हेड हेरिटेज एकेडमी में इंटरस्कूल सेवन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोटद्वार क्षेत्र के 16 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गये। पहले सेमीफाइनल में डीएवी ने सेंट जोजेफ कांन्वेंट स्कूल को 3-1 व दूसरे सेमीफाइनल में हैरिटेज एकेडमी ने एवीएन स्कूल को 6-0 से हराया। फाइनल मैच डीएवी और हेरिटेज एकेडमी की टीमों के बीच खेला गया। मैच के अंत तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। नियमानुसार दोनों टीमों को पेनेल्टी शूटआउट में तीन-तीन मौके दिए गए जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हेरिटेज एकेडमी ने डीएवी को 2-0 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि कर्नल विपिन कुमार ने विजेता टीम को चैंपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.