नई दिल्ली, फरवरी 4 -- ग्लैमर की दुनिया जितनी चमक-धमक भरी दिखती है, उसके पीछे के रिश्ते कभी-कभी उतने ही उलझे हुए होते हैं। पिछले कुछ समय में टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर कपल्स ने अपनी बरसों पुरानी शादी को खत्म कर फैंस को चौंका दिया है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी राहें अब अलग हो चुकी हैं।लता सभरवाल और संजीव सेठ कब हुई शादी? - साल 2009 कब हुआ तलाक? - साल 2025 कितने साल चली शादी? - 16 साल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर प्यार में पड़े। साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली और फिर शादी के 16 साल बाद दोनों अलग हो गए।शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे कब हुई शादी? - साल 2003 कब हुआ तलाक? - साल 2025 कितने साल चली शादी? - 22 साल 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे का तलाक काफी चर्चा में रहा था। उ...