नई दिल्ली, जनवरी 29 -- ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि उड़ान भरते ही विमान के लैंडिंग गियर का एक पहिया अलग होकर नीचे गिर जाता है। बताया गया कि लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट का पहिया गिर गया। ब्रिटेन जा रही फ्लाइट BA274 ने सोमवार, 26 जनवरी को स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:45 बजे टेकऑफ किया था। उड़ान के दौरान विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में खराबी की सूचना मिली। जैसे ही विमान ऊंचाई की ओर बढ़ा, लैंडिंग गियर को समेट लिया गया। फ्लाइटराडार24 द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि टेकऑफ के लगभग 40 सेकंड बाद दाहिने मुख्य लैंडिंग गियर से चिंगारियां निकलने लगीं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.