नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- चंद्रमा पर अक्सर कुछ अजीब चमकदार रोशनियां दिखाई देती हैं, जिन्हें वैज्ञानिक ट्रांसिएंट लूनर फिनोमिना - टीएलपी (क्षणिक चंद्र घटना) कहते हैं। ये रोशनियां कुछ सेकंड से लेकर कई मिनटों तक रह सकती हैं और इनकी वजह आज भी एक रहस्य बनी हुई है। अब तक 3,000 से ज्यादा बार इन रहस्यमयी चमकों को देखा जा चुका है। वैज्ञानिक मानते हैं कि ये रोशनियां शायद उल्कापिंडों के टकराव से पैदा होती हैं। जब छोटे-छोटे अंतरिक्षीय पत्थर चंद्रमा की सतह से टकराते हैं तो वे एक तेज चमक पैदा करते हैं, जो पृथ्वी से भी दिखाई दे सकती है। दूसरी संभावना यह मानी जा रही है कि चंद्रमा की सतह के नीचे कुछ गैसें फंसी हो सकती हैं। जब ये गैसें दरारों से बाहर निकलती हैं और सूर्य की रोशनी से टकराती हैं तो चमक पैदा हो सकती है। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे या बार-बार हो सकती...