नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राफेल और हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए उपयुक्त हैमर हथियार प्रणाली का घरेलू उत्पादन जल्द शुरू होगा। इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और फ्रांस की कंपनी सफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस (एसईडी) ने सोमवार को भारत में हथियार निर्माण को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस समझौते को मेक-इन-इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा देने वाला बताया। साथ ही कहा कि समझौते के तहत हाईली एजल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज (हैमर) स्मार्ट प्रिसिजन गाइडेड एयर-टू-ग्राउंड हथियार का उत्पादन किया जाएगा। दोनों कंपनियां इसके लिए एक संयुक्त उपक्रम स्थापित करेंगी। इस मौके पर रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और सफरान के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज मौजूद रहे। जबकि बीईएल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.