गिरडीह, जनवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसिया, गिरिडीह में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग एवं मुख्य अतिथि के द्वारा गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया। सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य 'हैप्पी क्लासरूम' (खुशहाल कक्षा) की संकल्पना को साकार करना था। इस सत्र में शिक्षकों को सिखाया गया कि कैसे पढ़ाई के बोझ को कम करके कक्षा के माहौल को आनंदमय और तनाव मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता अमित कुमार पांण्डेय एवं अमित कुमार सिंह ने कहा कि हैप्पी क्लासरूम से छात्रों का बचपन खिलेगा। कहा कि एक खुशहाल शिक्षक ही एक खुशहाल कक्षा का निर्माण कर सकता है। उन्होंने बताया कि जब छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.