बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारत और ईयू के बीच हुए द्विपक्षीय वार्ता में शहर के रंजन कुमार ने अपने वायलिन के तार को छोड़कर माहौल को मंत्र मुग्ध कर दिया। 27 जनवरी को हुए कार्यक्रम में वायलिन बजाने के लिए उन्हें बुलाया गया था। शहर के हर बात का चौक निवासी रंजन कुमार ने बताया कि एक ओर जहां द्विपक्षीय वार्ता हुई वही एक घंटे के वायलिन वादन के कार्यक्रम में भारतीय संगीत में उन्होंने सजाने का पूरा प्रयास किया। संगीत के प्रमुख रागों में मुख्य एक मध्यम'द सारंग राग के वादन के साथ अन्य राग एवं ठुमरी की प्रस्तुति हुई। इसी क्रम में यूरोपियन यूनियन देशों के भी संगीत जैसे विंड ऑफ चेंज , इमेजिन, वोलारे डोमिनिको और माइ वे जैसी मशहूर रचनाओं की प्रस्तुति वायलिन वादन के जरिए दी। जो यूरोप के द्वितीय विश्व युद्ध की...