दरभंगा, दिसम्बर 7 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को हैदराबाद से 02.05 बजे आने वाली 6ई 537 नंबर की इंडिगो की फ्लाइट रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट के कैंसिल रहने से हैदराबाद के अलावा बेंगलुरु से भी यात्री नहीं आ-जा सके। बता दें कि अभी बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट नहीं रहने से लोग इसी फ्लाइट से हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु आते-जाते हैं। हालांकि दिल्ली-दरभंगा रूट पर इंडिगो के विमान का पूर्व की तरह ही परिचालन हुआ। वहीं, मुंबई से अकासा की फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...