गोरखपुर, फरवरी 24 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप सामने आया है। किशोरी अपनी मां के साथ हैदराबाद में रहती है और तीन दिन पहले ही गांव आई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। इसके बाद किशोरी घर से निकलकर गांव के बाहर स्थित एक पुल पर चली गई। आरोप है कि उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और किशोरी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। किशोरी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसका मामा समेत अन्य परिजन हैदराबाद में रहते हैं, जहां किशोरी अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी। घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा को अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर ...