रुद्रपुर, मई 9 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। मजदूरी करने गए शक्तिफार्म के एक युवक सहित तीन मजदूरों की हैदराबाद में करीब 45 फीट की ऊंचाई से लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। अन्य दो मृतक लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले के हैं। मृतकों के शव शुक्रवार देर रात तक पहुंचने की संभावना है। आनंदनगर गांव निवासी नरेश राय पुत्र रमेश राय ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय अमित राय बीती नौ अप्रैल को देवनगर निवासी स्थानीय ठेकेदार के साथ हैदराबाद काम करने गया था। अमित वहां अन्य युवकों के साथ एक कंपनी में चिमनी बनाने का काम करने लगा। बुधवार दोपहर अमित और अन्य दो युवक लिफ्ट से चिमनी बनाने का सामान ऊपर ले जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट का बूम टेढ़ा होने से तीनों करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.