पूर्णिया, जनवरी 3 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर थानाक्षेत्र के डहुआबाड़ी गांव निवासी जावेद के सोलह वर्षीय पुत्र सहकार की हैदराबाद में बीते बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव शुक्रवार की सुबह गांव पहुचा। शव के पहुचते ही जहां परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गयी वहीं इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना पर दुःख प्रकट करते हुए समाजसेवी मो. इजहार एवं जशीम ने बताया कि मृतक हैदराबाद शहर में ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता था। बीते 31 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे वह रोज की तरह ठेले पर फल बेच रहा था। इसी दौरान अचानक वह ठेले से नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों को लेकर परिजनों में संशय बना हुआ है। परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.