मेरठ, फरवरी 22 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी एक युवक हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के घर न पहुंचने और मोबाइल फोन बंद आने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने युवक के साथियों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र मुर्तजा करीब तीन माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद गया था। युवक के भाई राकिब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी को अब्दुल वाहिद का फोन आया था, जिसमें उसने घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक शनिवार तक भी वह घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। राकिब ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अब्दुल के साथ काम करने वाले साथियों से संपर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.