दुमका, फरवरी 13 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र के आसनजोर गांव निवासी 21 वर्षीय मजदूर युवक रोशन कुमार मंडल की हैदराबाद के सिकंदराबाद क्षेत्र में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम सुदीन मंडल बताया गया है। रोशन निजी कंपनी में मजदूरी करने गया था। घटना के बाद कंपनी द्वारा एंबुलेंस से शव को शुक्रवार को उसके शव को जामा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता व भाई को छोड़ गया है। इधर शव पहुंचने के बाद जामा चौक पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजू पुजहर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ आक्रोश जताया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...