लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। थाना हैदराबाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन का धंधा बेखौफ जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस से मिलीभगत के चलते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतिदिन सुबह करीब 4 बजे से 10 बजे तक मिट्टी से लदी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कस्बे की मुख्य सड़कों से गुजरती हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे। बताते हैं कि मिट्टी का खनन ढकवा चौकी क्षेत्र के सेमरई गांव में किया जा रहा है। वहां से अवैध रूप से मिट्टी निकालकर अज़ान कस्बे में विकसित हो रहे प्लॉटों और निर्माण स्थलों को पाटा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.