दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जहां हैदराबाद से 02.55 बजे आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार सातवें दिन भी रद्द रही, वहीं कोलकाता से 12.20 बजे आने वाली 6ई 7234 नंबर की इंडिगो की फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया। हालांकि अन्य विमानों का समय पर परिचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिली। दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 14 विमानों का परिचालन हुआ। मुंबई से सुबह 10.05 बजे आने वाली फ्लाइट 09.29 बजे पहुंची। दिल्ली से 11.10 बजे आने वाली फ्लाइट 11.20 बजे पहुंची। वहीं, मुंबई से एक अन्य विमान 12.45 की जगह 12.36 बजे ही दरभंगा पहुंच गयी। बेंगलुरु से 01.55 बजे आने वाली फ्लाइट भी 01.38 बजे ही पहुंच गयी। इसी प्रकार हैदराबाद से 02.15 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 02.20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.