पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में नकली कैस्ट्रोल मोबिल बेचने के आरोप में इस्लामगंज निवासी सह अमन ऑटोमोबाइल गैरेज के मालिक खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैरेज से कैस्ट्रोल एक्टिव के 462 पीस और कैस्ट्रोल पावर 1 के 11 पीस बरामद किया गया है। हैदरनगर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि लेक्सनोस आईपी कंपनी की ओर से दी गई सूचना के आलोक में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकली कैस्ट्रॉल मोबिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। सूचना के अनुसार कैस्ट्रोल कंपनी के नाम पर नकली मोबिल बेचा जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान के साथ कंपनी की साख भी प्रभावित हो रही थी। छापेमारी के दौरान दुकान से कैस्ट्रोल कंपनी का कुल 471.900 लीटर नकली मोबिल विधिवत जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...