पलामू, अप्रैल 30 -- हैदरनगर। प्रखंड सभागार हैदरनगर में बैक टू स्कूल कैंपेन कार्यक्रम 2025 का दीप जलाकर बीडीओ सहित मुखिया ने उदघाटन किया। बीडीओ विश्व प्रताप मालवा ने प्रखंड स्तरीय शिक्षा उन्मुखीकरण की अध्यक्षता में कहा कि इस कार्यक्रम को चुनौती के रुप में लेना होगा। संचालन कर रहे शिक्षक प्रेम चौधरी और राजेश नंदन सिंह ने रुआर विषय और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि नामांकित एवं क्षितिज/ड्रॉप आउट के मुख्य कारण अभिभावक बच्चों को सरकारी स्कूल में रुचि के साथ नहीं भेजना ही बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 16 दिवसीय गतिविधि आधारित है जो 10 मई तक चलेगी। इसमें प्रत्येक पंचायत के स्कूल में एक कमेटी गठित कर जागरुकता करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.