लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा मंगलवार को हैंडबॉल बालक वर्ग जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार सिंह, शारीरिक शिक्षक ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने भाग लिया। जिसमें स्टेडियम बी की टीम विजेता बनी। जबकि दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड की टीम उपविजेता बनी। दोनों टीमों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन मो. इरफान, सारिफ तारा ने किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में इरफान मलिक, वैशाली, ओम प्रकाश, संजय कुमार, विजय कुमार सिंह सहित समस्त ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.