शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- सुभाषनगर में रविवार की रात सड़क हादसे में एक स्कूल गार्ड की मौत हो गई। थाना निगोही क्षेत्र के सतवां खुर्द निवासी 55 वर्षीय राम किशन साइकिल से रात्रि ड्यूटी पर जा रहे थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र के सुभाषनगर रोड पर एक हैडरा ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में उनकी लाइसेंसी बंदूक भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...