मैनपुरी, नवम्बर 8 -- बरनाहल। मिशन शक्ति के तहत क्षेत्र के डालूपुर के दयानंद देव स्वामी इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोबाइल व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी व उत्पीड़न से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने हैकिंग, फेसिंग, डाटा चोरी व साइबर बुलिंग के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि हैकिंग में बिना अनुमति कंप्यूटर या डाटा में प्रवेश करना व फेसिंग में नकली वेबसाइट हो या ईमेल के जरिए निजी जानकारी चुराना शामिल है। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमाकांत यादव, आरक्षी कुसुम यादव, शशि, सत्येंद्र कुमार, ललित कुमार, शहाबुद्दीन, मोहम्मद जलील, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.