बरेली, मार्च 27 -- बरेली। एसआरएमएस सीईटी में तीन दिवसीय हैकाथॉन का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों के 157 प्रतिभागियों की 43 टीमें शामिल हुईं। इन प्रतिभागियों ने प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सुरक्षित दुनिया के लिए स्मार्ट सोल्यूशन थीम पर अपने प्रस्तावित समाधानों के लिए प्रोटोटाइप और मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। तीन दिन गहनता से काम के करने बाद अपने प्रोजेक्ट अंतिम दिन शनिवार को शिक्षाविदों और नवप्रवर्तकों सहित निर्णायकों के पैनल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इनमें से हैकाथान 3.0 के विजेता का चुनाव किया जाएगा, जिसे एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार हासिल करने का मौका मिलेगा। इससे पहले एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक देव मूर्ति ने फीता काट कर हैकाथॉन 3.0 का उद्घाटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.