पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन की गुरुवार को पलामू टीबी विभाग को आपूर्ति कर दी गई । हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन पहुंचते ही विभाग ने इसके उपयोग के लिए रोड मैप बनाना शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन आ जाने से मरीजो की स्क्रीनिंग में सहूलियत होगी। लोगों को ऑन स्पॉट रिपोर्ट मिल सकेगा। साथ ही वैसे लोग जो स्वास्थ्य केंद्र तक आने में सक्षम नहीं है , इस मशीन से उनके घर जाकर उनका स्क्रीनिंग किया जाएगा। टीबी विभाग के लिए यह मशीन सहायक सिद्ध होगा। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रजी अहमद ने बताया कि हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन के उपयोग के लिए मैपिंग हो चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के मांग के अनुसार उन्हें निश्चित दिन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी अपने क्षेत्र अंतर्गत...