मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादबाद। हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) के एक से बढ़कर एक उत्पादों से मुरादाबाद की पहचान है। अपनी इसी पहचान के साथ मुरादाबाद असम की राजधानी गुवाहाटी में चमकने जा रहा है। गुवाहाटी में जीआई (भौगोलिक पहचान) विभाग की ओर से 14 जनवरी से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मुरादाबाद के शिल्पकार इकराम हुसैन को विभाग की तरफ से उत्पादों की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने और मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों पर नक्काशी की अनूठी कारीगरी का लाइव डेमो दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इकराम हुसैन ने बताया कि वह मुरादाबाद की खास एनग्रेविंग (नक्काशी) का प्रदर्शन गुवाहाटी में करने जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...