संभल, नवम्बर 13 -- संभल। हयातनगर थानांतर्गत सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में बुधवार को करीब 11 बजे हैंडीक्राफ्ट कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही कारखाने में काम कर रहे कारीगर व मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की चपेट में आने से कारखाने में रखे केमिकल के ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे, तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरायतरीन के मोहल्ला होली चौक निवासी वसीम और अजीम का मोहल्ला भूड़ा में नेचुरल इंपेक्स नाम से हैंडीक्राफ्ट कारखाना चल रहा है। कारखाना चलाने के लिए उन्होंने इंतजार के मकान को किराए पर लिया था। करीब एक हजार स्क्वायर फुट में बने दो मंजिला मकान में संचालित हो रहे कारखाने में 15-20 कारीगर और मजदूर काम कर रहे थे। बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.