अलीगढ़, जनवरी 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्लॉक बिजौली के गांव महुपुर बहुपुर में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान आधुनिक तकनीक से टीबी जांच का सजीव प्रदर्शन ग्रामीणों ने देखा। शिविर में पहुंचे एमएलसी ऋषिपाल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से की जा रही टीबी जांच की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। चिकित्साधिकारियों ने बताया कि हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से कुछ ही मिनटों में मरीज की जांच संभव हो पा रही है। इससे टीबी जैसे गंभीर रोग की समय पर पहचान और उपचार की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जहां बड़े जांच संसाधनों तक पहुंच सीमित रहती है। एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि तकनीक के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.