कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अजीबोगरीब घटना हुई। यहां एक युवक की चलती बाइक की हैंडिल पर सांप चढ़ गया। उसे देख बाइक चला रहा युवक कूद पड़ा। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव का अनुज कुमार गुरुवार की देर शाम किसी काम से सैनी गया था। लौटते वक्त रास्ते में अचानक उसकी नजर हैंडिल पर चढ़े सांप के ऊपर पड़ी। इस पर युवक हड़बड़ा गया और चलती बाइक से कूद गया। चलती बाइक से कूदने के कारण युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पास के अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने किसी तरह सांप को भगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.